UGC NET Admit Card 2024 Released: एनटीए ने UGC NET 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है!

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET Admit Card 2024 जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार जो UGC NET जून की परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 18 जून, 2024 को आयोजित होगी, जो दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

UGC NET Admit Card 2024

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप सीधे इस लिंक https://ugcnet.ntaonline.in/frontend/web पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा, नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके भी आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

  1. UGC NET की वेबसाइट पर जाएं
  2. होम पेज पर UGC NET Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन विवरण दर्ज करें: जैसे कि अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
  7. भविष्य की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।

UGC NET की इस परीक्षा से भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ और ‘जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप’ के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित की जाती है। परीक्षा शहर की जानकारी 7 जून, 2024 को जारी की गई थी और आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से 15 मई, 2024 तक चली थी।

अपना एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। आपकी सफलता की कामना करते हैं!

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 17th Installment: करोड़ों किसानों के खातों में जल्द आएंगे 2000 रुपये

Leave a Comment