Radha Ashtami 2024: तिथि, समय, विधि और महत्व

Radha Ashtami, जिसे राधाष्टमी या राधा जयंती भी कहा जाता है, भगवान श्रीकृष्ण की प्रिया देवी राधा के जन्मोत्सव का पर्व है। यह पवित्र दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आमतौर पर अगस्त या सितंबर में पड़ता है। 2024 में, Radha Ashtami बुधवार, 11 सितंबर को मनाई जाएगी।

Radha Ashtami 2024 Date and Timing

  • Radha Ashtami Date: Wednesday, September 11, 2024
  • Ashtami Tithi Begins: 11 PM on September 10, 2024
  • Ashtami Tithi Ends: 11 PM on September 11, 2024

Radha Ashtami Puja Vidhi

Radha Ashtami के दिन भक्त प्रातः काल स्नान कर पूजा की तैयारी करते हैं। देवी राधा की मूर्ति को सुंदर वस्त्रों और आभूषणों से सजाया जाता है। एक पवित्र स्थान पर दीप जलाकर पूजा की जाती है। पूजा का समय मध्याह्न का होता है। कई भक्त इस दिन उपवास रखते हैं, कुछ लोग निर्जला उपवास करते हैं तो कुछ केवल एक समय का भोजन ग्रहण करते हैं।

Radha Ashtami महत्व

Radha Ashtami हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व रखती है क्योंकि इस दिन देवी राधा, जो देवी लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं, का जन्म हुआ था। राधा जी भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट भक्ति के लिए पूजनीय हैं। लाखों भक्तों द्वारा राधा जी की पूजा पूरे विश्व में अपार श्रद्धा के साथ की जाती है।

Happy Grandparents Day 2024: दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं, कोट्स, संदेश, इतिहास और महत्व

Leave a Comment